about the grey matter that we are born with and the colourful hues life splashes on its canvas ...about everything that cannot be black or white, but has the spice of red, the comfort of green, the yellow sunshine and the occasional blues!!
Monday, April 21, 2008
सतरंगी सपने दिखता है कोई
हम पलकें मूंदते रह जाते हैं और
आंखों से नींद चुरा जाता है कोई
हर एक नई सुबह के साथ नया एहसास पलता है
इस एहसास की खुमारी तले दिल भी मचलता है
हम इस एहसास को समझने का जब प्रयास करते हैं
एक और एहसास यूँही जगा जाता है कोई
कभी कभी अचानक एक आहट सी होती है
निगाहें यूं ही उठती हैं सरसराहट सी होती है
उसे पहचानने की कोई कोशिश जब करते हैं
हमसे ही हमारी पहचान कर जाता है कोई
बागों में जब कभी पतझड़ सा आता है
जगह वीरान लगती है मन उचट सा जाता है
उदासी की उन परतों को बदलता है वो खुशियों मैं
मुस्कराहट का एक तोहफा हमें दे जाता है कोई
अब टू ख़ुद से यूं अक्सर पूछते हैं हम
कौन है जो मेरे साथ रहता है हर कदम
मेरा साया है या है मन जो मुझ पर राज करता है
जवाब में एक तनहा खामोशी छोड़ जाता है कोई
Monday, March 3, 2008
दायरा
स्कूल की किताबों में
बचपन की हिदायत में
छूट में, किफायत में
सीखा है एक दायरा ...
मिटटी के इन बंगलो में
शहर के इन जंगलों में
हर घंटे की आहट में
रसोई की खनखनाहट में
रोज़मर्रा की झनझनाहट में
देखा है एक दायरा ...
जिंदगी की होड़ में
ऊँचे नीचे मोर पर
इस चार दिवारी में
फूलों की इस क्यारी में
सींचा है एक दायरा ...
क्यों बुनते रहते हैं हम इस दायरे का जाल?
उम्मीद की उन किरणों में
प्रभु के पावन चरणों में
लहराती इन हवाओं में
मन की गहरी गुफाओं में
बच्चों की किलकारियों में
सुलगती चिनगारियों में
खुले आस्मान के चमकते सितारों में
गहरे समंदर के असीमित किनारों में
क्यों नहीं दिखता कोई दायरा ?
इस दायरे से बाहर क्यों नहीं निकलते हम?
क्यों नए आस्मान को चूमने से डगमगाते हैं ये कदम?
दाल पर बैठे पंछी को उड़ने से क्यों डर है?
६ इंच का घोंसला, क्या येही उसका घर है?
यह कसा हुआ दायरा सिर्फ़ उसका भ्रम है
तोड़ इस दायरे को उड़ जा, येही तेरा कर्म है ॥